Rohtak: पति-पत्नी चोरी कर हुए फरार...मकान में चिनाई के लिए आए थे, ताला तोड़ कर चुराए गहने-कैश
punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 05:37 PM (IST)
रोहतक : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जिले में मकान बनाने के लिए लाए गए एक मजदूर दंपती ने घर में चोरी कर ली। पति पत्नी घर से सोने-चांदी के गहने व रुपए चुरा कर भाग गए। दंपती ने घर का ताला तोड़ इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कबीर कॉलोनी का रहने वाला है। वह इरिगेशन डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। उसने अपने घर पर मिस्त्री लगाए हुए हैं। जिसके लिए वह 17 सितंबर को सुखपुरा चौक से एक लेबर दंपती लेकर आया था। उनके साथ उनका एक बच्चा भी था। श्रमिक दंपती उसके साथ वाले मकान में ही रह रहे थे। 3 अक्टूबर की सुबह उसकी मां बिमला देवी अपने काम चली गई थी। मकान के मेन गेट को अच्छी तरह ताला लगाया गया था। सुबह जब वह वापस लौटी, तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर गई तो वहां सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे संदूक पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। संदूक को चेक किया तो संदूक के भीतर रखे गहने गायब थे। जिनमें 3 जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का लोकेट, एक चांदी की तागड़ी का गुच्छा व 3 हजार कैश शामिल थे। इनके अलावा मकान पर दिहाड़ी पर लगाई श्रमिक दंपती भी गायब थी।