पत्नी की हत्या कर पति ने खुद की आत्महत्या, 2005 में हुई थी दोनों की शादी

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 09:31 AM (IST)

फरीदाबाद : औद्योगिक शहर फरीदाबाद में बुधवार सुबह सेक्टर-31 पुलिस लाइन में पति ने हैड कॉस्टेबल पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद खुद पंखें से लटककर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौकाए वारदात की एफएसएल टीम के साथ मिलकर जरूरी सुबूत जुटाए और पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मामले में पुलिस ने मृतका हैड कॉस्टेबल सरोज के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े 7 बजे थाना प्रबंधक सेक्टर-31 को सूचना मिली की पुलिस लाइन क्वार्टर नंबर 60 में हत्या और आत्महत्या की वारदात हुई है, सूचना पर तुरंत थाना प्रबंधक सेक्टर-31, एसीपी, डीसीपी मुख्याल्य, क्राईम ब्राचं और फॉरेंसिक टीम पुलिस लाइन सेक्टर-30 घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल मुआयना किया और पाया कि महिला का शव बेड पर पड़ा था और पुरुष का शव पंखे से लटक रहा था। दोनों के परिजनों को सूचित किया गया। लटकी हुई डैड बॉडी को उतारा गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया।

मृतका सरोज महिला थाना एनआईटी में मुख्य सिपाही के पद पर कार्य कर रही थी, जिसकी उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी थी और खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालधन, थाना जाटुसाना निवासी मृतका सरोज की शादी नानगवास निवासी धर्मेंद्र के साथ 2005 में हुई थी। मृतका सरोज 2010 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुई थी और 2018 में हवलदार बनी थी। वर्तमान में महिला थाना एनआईटी में कार्यरत थी। धर्मेंद्र बतौर टैक्सी अपनी गाड़ी चलाता था।

मृतका सरोज एवं धर्मेन्द्र का 14-15 साल का एक बेटा है, जो साथ ही रहता है। हत्या और आत्महत्या की वारदात के समय बेटा ट्यूशन गया हुआ था। ट्यूशन से वापस आने पर उसने क्वाटर की बेल बजाने पर अंदर से जब दरवाजा नहीं खोला गया, तो बेटा सामने रह रहे एक अन्य पुलिस परिवार के घर पर सो गया। अक्सर बेटा जब माँ ड्यूटी पर होती थी और पिता भी गाड़ी लेकर चला जाता था तो पड़ोस में ही सो जाता था। कल भी जब वह ट्यूशन से वापसी आया और अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो उसे लगा कि मम्मी-पापा सो रहे हैं, इसलिए वह पड़ोस के घर में सो गया। सुबह साढ़े 7 बजे जब दुध वाला आया और 2-3 बार बेल देने पर अन्दर से दरवाजा नहीं खोला तब उसने पड़ोसियों को इस बारे में सूचना दी।

पड़ोसियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सरोज बेड पर लेटी हुई थी और धर्मेंद्र फांसी पर लटका हुआ था, पड़ोसियों ने थाना सेक्टर 31 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुई और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।  दोनों के परिजन बीके हॉस्पिटल पहुंचे हैं वहां पर पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों के हवाले किए गए हैं मृतका हवलदार सरोज के शोक के लिए ससुराल, पति के गांव में सलामी गार्द भेजी गई है। दोनों का अंतिम संस्कार सरोज के ससुराल, पति के गांव में किया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर हत्या की वजह का पता लगेगा की हत्या कैसे की गई। 

आपसी कहासुनी से हुई वारदात
पुलिस प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसमें हत्या की वजह पति-पत्नी में कहासुनी हो सकती है। क्यूंकि पत्नी सरोज पुलिस में हैड कॉस्टेबल थी और उसकी सरकारी जॉब थी। जबकि पति खुद की टैक्सी चलाता था। ऐसे में पत्नी सरोज द्वारा पति धर्मेन्द्र को सिक्योर जॉब ढूंढने के लिए घर में कई बार बात होती रहती थी और इसी बात के चलते उनकी आपस में कहासुनी भी होती थी, जिसकी वजह से गृह क्लेश हुआ होगा और पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को पंखें से लटका लिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static