युवकों ने खुद को फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी बता ठगा ढाबा संचालक, दोनों काबू, कमियां निकालते सील करने की दी धमकी

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 12:36 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के मुलाना इलाके में फर्जी फ़ूड सेफ्टी अधिकारी ने ढाबा संचालक से पैसे ठग लिए। मामला कालपी रोड पर स्थित मून ढाबा का है। ढाबा संचालक गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च की रात करीब 10 बजे दो युवक उनके पास आए। 

युवकों ने खुद को फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी बताया और ढाबे में कमियां निकालते हुए उसे सील करने की धमकी दी। आरोपियों ने ढाबा संचालक से 50 हजार रुपये की मांग की। डरे हुए संचालक ने उस समय 25 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। आरोपी इतने बेखौफ थे कि जाते-जाते अपना नंबर भी दे गए और अगले दिन बाकी पैसे न देने पर ताला लटकाने की धमकी दी। 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी शुभम और गौरव कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन्होंने पहले भी किसी और को अपना शिकार बनाया है। इस कार्रवाई ने इलाके के दुकानदारों को राहत दी है, लेकिन यह घटना सावधान करती है कि किसी भी अनजान अधिकारी पर भरोसा करने से पहले उनकी पहचान की पुष्टि जरूर करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static