मॉर्निंग वॉक के लिए गया था पति, घर आया तो मिली पत्नी की लहूलुहान लाश

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 03:42 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्ता)- पलवल में घर में सो  रही बुजुर्ग महिला की तड़के पाँच बजे किसी ने हत्या कर दी | महिला का पति उस समय मॉर्निंग वॉक के लिए गया हुआ था | घर वापिस लौटकर देखा तो पत्नी कांता देवी बिस्तर पर ही लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई थी | पड़ोसियों की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया | पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

पलवल प्रकाश विहार कॉलोनी में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जेवर जनपद के निवासी बुजुर्ग दम्पत्ति पिछले आठ महीने से किराये के एक मकान में रहा रहा था | सुबह करीब पाँच बजे अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग महिला की बिस्तर में ही हत्या को अंजाम दे दिया | पुलिस ने मृतका के बेटे गौरव के ब्यान पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static