गांव आगे बढ़ेंगे तो प्रदेश आगे बढ़ेगा: कविता जैन

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 11:46 AM (IST)

सोनीपत: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए गांवों को आगे बढ़ाना होगा। इसी भावना के साथ भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें काम कर रही हैं। जैन शनिवार को आपदा प्रबंधन हाल में ग्राम स्वराज अभियान के समापन अवसर पर कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आजीविका एवं कौशल विकास मेले में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी

उन्होंने इस अवसर पर उल्लेपुर गांव के जय माता दी स्वयं सहायता ग्रुप और जुआं के जीवंत ग्रुप को सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री मनोज जैन, मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, एल.डी.एम. मनमोहन शर्मा, डी.डी.एम. नाबार्ड राज जौहरी, जिला बागवानी अधिकारी डा. रमेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static