भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, रजिस्ट्रार समेत पांच पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 05:55 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा की एक मात्र भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में डेढ़ करोड़ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें गोहाना की सदर पुलिस थाने ने विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार समेत पांच अलग-अलग कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह धोखाधड़ी का मामला सीएम फ्लाइंग रोहतक टीम की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

PunjabKesari, haryana

महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार रितु बजाज, राजेश, मनीषा, सीमा मलिक, राजेश वर्मा, वेद प्रकाश दुआ, अजय मलिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। ये विश्वविद्यालय में बनी मार्केट का किराया, स्टाफ क्वार्टर के बिजली बिल, विद्यार्थियों के फार्म की फीस, नौकरी के आवेदन की फीस, आरटीआई फीस, पेपर फीस, डीएमसी की फीस व विद्यार्थियों को लगने वाले जुर्माने व लेट फीस की रसीदों के जरिए पैसो में गड़बड़ी कर विश्व विद्यालय को चुना लगा रहे थे। 

PunjabKesari, haryana

विश्वविद्यालय में 2015 तक हाथ से यह रसीद कटती थी। 2017 में आरोपी अजय मलिक लिपिक ने एक सॉफ्टवेयर बनाया जिसके जरिए यह घपला किया गया। दरअसल, ये कम्प्यूटर में से इंट्रीयों को डिलीट कर देते थे। पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहे घपले का पता जब चला जब खातों का ऑडिट हुआ। इस बारे गोहाना सदर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि महिला विश्वविद्यालय खानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये का गबन करने का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएंगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static