हरियाणा में CBSE बोर्ड में छोरियों का कमाल, 10वीं में 94.61 प्रतिशत बेटियां पास, 12वीं में 90% स्टूडेंट्स उत्तीर्ण

punjabkesari.in Monday, May 13, 2024 - 05:40 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: देशभर में CBSE बोर्ड ने परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। वहीं हरियाणा में 10वीं और 12वीं के CBSE के परिणाम में छोरियों ने बाजी मारी है। प्रदेश में 10वीं में 94.61 प्रतिशत बेटियां पास हुई हैं। वहीं 89.62 प्रतिशत बेटे पास हुए हैं। वहीं ओवरऑल 91.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

बता दें कि सोनीपत जिले का पासिंग परसेंटेज सबसे अधिक रहा। यहां 93.53 प्रतिशत बच्चों ने दसवीं कक्षा में सफलता पाई है। वहीं नूंह जिला सबसे फीसदी रहा, यहां के 61.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स की पास हो पाए हैं।

जानकारी के मुताबिक 12वीं में 90% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यहां 87.24 प्रतिशत छात्रों और 93.72 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है। सूबे के 22 जिलों में महेंद्रगढ़ जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। यहां 94.0 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं चरखी-दादरी का सबसे कम रहा, यहां 75.56% स्टूडेंट्स एग्जाम क्लियर कर पाए।

इतने छात्र हुए पास

हरियाणा में दसवीं में 1,53,801 और 12वीं में 1,26,583 स्टूडेंट्स पास हुए। हरियाणा में सीबीएसई बोर्ड में 12वीं में कुल 1,41,489 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 81,371 लड़के और 60,118 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि एग्जाम में 80,739 लड़के और 59,911 लड़कियां ही एग्जाम में शामिल हुए।

कुल मिलाकर 1,40,650 स्टूडेंट्स ही एग्जाम में शामिल हुए। वहीं 10वीं के लिए कुल 1,68,529 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, इनमें 99,648 लड़के, 68,880 लड़कियां शामिल थीं। हालांकि 99,119 लड़कों, 68,676 लड़कियों ने ही एग्जाम दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static