Yamunanagar: गन्ने की कीमत बढ़ाने के लिए किसानों का प्रदर्शन, शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई की ठप

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 12:47 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के किसान गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर निर्णायक आंदोलन के मूड में आ चुके हैं। आज से प्रदेश की सभी शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई ठप कर दी गई है। हरियाणा में इस समय गन्ने का रेट 362 प्रति क्विंटल है। जबकि किसान गन्ने का रेट 450 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बार नवंबर के प्रथम सप्ताह में हरियाणा की शुगर मिलों ने पेराई शुरू की थी जबकि डेढ़ महीने बाद सरकार ने गन्ने का रेट इस बार न बढ़ाने का फैसला करते हुए पिछले साल वाला रेट 362 प्रति क्विंटल तय करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जिसके बाद हरियाणा के किसान लामबंद हुए और उन्होंने धरने प्रदर्शन शुरू कर दिए। तभी से हरियाणा भर में धरने प्रदर्शन किए जा रहे थे। 

बता दें कि किसानों ने 17 जनवरी से गन्ने की छिलाई बंद कर दी थी और आज से प्रदेश की शुगर मिलों में गन्ने की सप्लाई बंद कर दी गई है। एशिया की सबसे बड़ी यमुनानगर स्थित सरस्वती शुगर मिल में किसानों ने गन्ने की सप्लाई रोक दी है। हालांकि पिछली रात भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लेकर शुगर मिल पहुंची। शुगर मिल ने निर्धारित संख्या से दोगुना संख्या में गन्ना मंगवा कर अगले कुछ दिन का तो इंतजाम कर लिया है लेकिन अगर आंदोलन लंबा चलता है तो सप्लाई ना होने के चलते शुगर मिलें बंद हो जाएंगी। 

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुदियाना का कहना है कि गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हम 450 प्रति क्विंटल गन्ने का रेट किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को करनाल में किसानों की महापंचायत में अगला निर्णय लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static