दहेज मामले में समझौते के लिए आई पंचायत में हुई आपस में हाथापाई

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 12:33 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना सिटी थाना में एक दहेज़ के मामले में समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में ही एक दूसरे के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। जिसमें एक आदमी को ज्यादा चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के चार से पांच लोगों के खिलाफ मार पिटाई का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
PunjabKesari
गोहाना के वजीरपुरा गांव की रहने वाले युवक सुदेश की शादी रोहतक के सुनारिया गांव में इसी साल तीसरे महीने की दस तारीख को हुई थी। लेकिन तभी से सुदेश के सुसराल पक्ष के लोग सुदेश को दहेज़ के लिए तंग रखने लगे और उसके साथ मार पिटाई करते थे। इतना ही नहीं सुदेश का जेठ सुदेश पर गलत नजर बनाये हुए था। जिसके चलते कई बार दोनों पक्षों में पचायत के दौरान राजीनामा हो जाता लेकिन 13 अगस्त को सुदेश ने अपने पति व जेठ के खिलाफ दहेज़ मांगने के अलावा उसके साथ मार पिटाई की।
PunjabKesari
इसके अलावा गलत नियत के तहत उसके साथ बदतमीजी करने की शिकायत रोहतक सदर थाना पुलिस में दी। लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बाद में आने को कहा। इसके बाद सुदेश अपने मायके वजीरपुरा में अपनी मां के पास आ गई। इस दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच थाने में ही हाथापाई हो गई। जिसमें सुदेश के पिता की नाक पर चोट लगी है।
PunjabKesari
इस मामले में गोहाना सिटी थाना के एसएचओ कुलदीप देसवाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्ष के चार से पांच लोगों के खिलाफ मार पिटाई 751 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जायेगा। इनका एक मामला पहले से रोहतक में भी चला हुआ है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static