यमुनानगर में सनसनीखेज वारदात! बदमाशों ने पेंटर पर धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार, काम से घर लौट रहा था शख्स
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 12:29 PM (IST)
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना सामने आई है। इस वारदात ने लोगों को दहला दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल शख्स की पहचान शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय कुलदीप कुमार के रुप में हुई। बताया जा रहा है कि कुलदीप कुमार देर रात को काम से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके सिर, कमर और छाती पर कई ताबड़तोड़ वार किए, जिससे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में घायल को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया।
घायल के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात की छानबीन शुरु कर दी है। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में खौफ तथा दहशत का माहौल कायम कर दिया है।