बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक के घर पर ED और IT विभाग की छापेमारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 04:48 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): हरियाणा के समालखा से कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोकर के घर बुधवार को आयकर विभाग और आईटी विभाग ने छापा मारा। सुबह 6 बजे शुरु हुई ईडी और आईटी विभाग की रेड अभी तक जारी है। विधायक धर्म सिंह छोकर द्वारा टैक्स चोरी की संभावना के चलते विभाग द्वारा यह छापेमारी की जा रही है। वहीं इसको लेकर पंचकूला सेक्टर 2 स्थित हरियाणा आयकर भवन में विधायक धर्म सिंह छोकर से पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी दोपहर 12 बजे से विधायक से पूछताछ कर रहे हैं।

PunjabKesari, haryana

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के नजदीकी विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर, ऑफिस और पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह 6 बजे करीब 20 आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने एक साथ एक ही वक्त पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। टैक्स अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इनकम टैक्स विभाग की ओर से इस छापे के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इनकम टैक्स पानीपत की टीम को इस छापे में शामिल नहीं किया गया है।

PunjabKesari, haryana

इससे पहले 25 फरवरी को हरियाणा सरकार से समर्थन वापस ले चुके और आंदोलनकारी किसानों का समर्थन कर रहे महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के 30 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापा मारा था। विभाग की रोहतक, जालंधर, फरीदाबाद, गुरुग्राम की टीमों ने विधायक के रोहतक स्थित आवास, हांसी स्थित ससुराल और रिश्तेदारों समेत गुरुग्राम, दिल्ली और देश में अलग-अलग जगह कार्रवाई की थी। मामला शेयर एंट्री और कंपनियों के खर्च में करोड़ों रुपये की जांच से जुड़ा बताया जा रहा था और टीम के हाथ कई अहम दस्तावेज लगे थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static