दिवाली पर बाजारों में फूलों की बढ़ी मांग, खरीदारी करने वालों का लगा तांता

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 06:11 PM (IST)

गोहाना(सुनील): शहर में आज बाजारों में फूलों की मांग देखने को मिली। इस समय बाजार में गुलाब के फूल 50 रुपए से लेकर 200 तक बिक रहे हैंं,जिससे दुकानदारों को काफी मुनाफा हो रहा है। दिवाली के अवसर पर लोग फूलों की माला बनवाकर घरों और दुकानों को सजाने के लिए ले जाते नजर आए। फूलों को लक्ष्मी पूजन के लिए भी अच्छा माना गया है।

दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल फूलों के दाम दो गुना बढ़े है। इसके बावजूद भी खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग रही हैं। क्योंकि फूलों का इस्तेमाल घरों और दुकानों की सजावट के साथ-साथ पूजन में भी किया जा रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static