शादी के बंधन में बंधी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान Savita Punia, दूल्हे ने शगुन में लिया केवल 1 रुपया

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 09:11 AM (IST)

सिरसा : भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया शादी के बंधन में बंध गईं। सविता पूनिया का विवाह मूलरूप से सोनीपत के अंकित के साथ हुआ है। विवाह का कार्यक्रम बुधवार को चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा होटल में हुआ। कार्यक्रम में केवल परिवार के निजी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

PunjabKesari

दूल्हे ने शगुन में लिया एक रुपए


बता दें कि सिरसा के गांव जोधका निवासी सविता पूनिया लंबे समय से देश विदेश में सिरसा का नाम रोशन किया है। अब वह भारतीय हॉकी टीम की कप्तान हैं। उनके पिता महेंद्र पूनिया ने बताया है कि मूलरूप से सोनीपत निवासी कलाकार भाल सिंह बल्हारा के बेटे अंकित के साथ उनकी बेटी की शादी हुई है। उनका दामाद अंकित बल्हारा ने शादी में शगुन के रूप में केवल एक रुपया ही लिया है और दहेज नहीं लिया। अंकित बल्हारा चंद्रावल फिल्म के डायरेक्टर हैं। अंकित बल्हारा कनाडा में बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हालांकि सविता अभी भारत में ही रहेगी। सविता का लक्ष्य 2024 ओलंपिक है। इसलिए वह अपना खेल जारी रखेगी।

PunjabKesari

सविता पूनिया को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड 


बताया जा रहा है कि सविता पूनिया को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। शादी समारोह में भारतीय टीम की खिलाड़ी रजनी, दीपिका, वंदना, सुशीला, चान्नू सहित वीआईपी सदस्य ही उपस्थित रहे। टोक्यो ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ पेनाल्टी कॉर्नर बचाकर ‘द ग्रेट वॉल बनी। इसके बाद सविता पूनिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान दी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static