निकाय चुनाव से पहले इनेलो को लगा बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का थामा दामन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 02:01 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले सोनीपत में इनेलो को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र छिकारा सहित पार्टी से जुड़े कई जिला स्तर के नेता कांग्रेस में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुरेंद्र छिकारा के आने से नगर निगम के चुनाव में मजबूती मिलेगी। सोनीपत मेयर चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की भारी मतों से जीत होगी। 

PunjabKesari, haryana

दीपेंद्र ने कहा कि सोनीपत नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल मदान भारी मतों से जीतने जा रहे हैं और हमारे सभी पार्षद भी जीतेंगे, सोनीपत में इस जीत का एक इतिहास बनेगा। वहीं उन्होंने कल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह साल में नगर निगम में भ्रष्टाचार खुल कर हो रहा है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए था सोनीपत में पिछले 6 साल में कोई कार्य क्यों नहीं हुआ। पिछले 6 साल से भाजपा की सरकार है। 
 

PunjabKesari, haryana
भाजपा के कार्यकाल में सोनीपत नगर निगम में विकास कार्य क्यों नहीं हुए। भ्रष्टाचार में पूरे प्रदेश में नगर निगम नंबर वन क्यों बना। मुख्यमंत्री को इस बारे में प्रकाश डालना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कोई भी अपनी एक उपलब्धि नहीं बताई ना तो प्रदेश में कोई विकास कार्य किया और ना ही नगर निगम में कोई कार्य किया। 

PunjabKesari, haryana

मुख्यमंत्री के पास अपने विकास कार्य बताने का भी समय नहीं है। प्रदेश की सरकार बिल्कुल विफल हो चुकी है। हरियाणा प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई चरम पर है और अपराध में हरियाणा देश में नंबर वन पर है। प्रदेश की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। भाजपा के नेताओं ने स्वयं का विकास किया है। सोनीपत नगर निगम का कोई विकास नहीं हुआ है। नगर निगम का दुरुपयोग किया है, जिसकी वजह से ना चुनाव हुए थे समय पर, ना पार्षद बने, ना कोई विकास कार्य हुआ। सोनीपत नगर निगम के भ्रष्टाचार कि हम जांच करवाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static