ताऊ देवीलाल के सम्मान समारोह को लेकर इनेलो कर रही राजनीति: अनुराग ढांडा

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:25 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में आज आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा पहुंचे और एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के परिवार जोड़ो अभियान के तहत वह फतेहाबाद पहुंचे हैं। प्रदेश में इनेलो और कांग्रेस की बढ़ती नजदीकी पर उन्होंने बयान दिया कि  इनेलो द्वारा ताऊ देवीलाल के सम्मान समारोह को लेकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो रसातल में जा रही है और देवीलाल की नाम का सहारा ले रही है।  उन्होंने कहा कि देवीलाल के सम्मान समारोह को लेकर इनेलो को इस प्रकार की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

वहीं महिला आरक्षण बिल लेकर भी अनुराग ढांडा ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं बल्कि महिला बेवकूफ बना बिल है। बीजेपी के द्वारा जो यह बिल लाया गया है इससे तो 2039 तक की महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलेगा, लेकिन इसके नाम पर लोगों को भ्रमित करने के लिए प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है।हरियाणा में अब मुख्यमंत्री के बाद सांसदों के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम किए जाएंगे, इसको लेकर भी अनुराग ढांडा ने टिप्पणी की और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं पर गलत टिप्पणी की जाती है और उनका अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले अकेले मुख्यमंत्री ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छवि को खराब कर रहे थे। अब 10 सांसद मिलकर लोगों तक बीजेपी का फेलियर पहुंचने का काम करेंगे।

बीजेपी सांसद द्वारा कल बीएसपी सांसद को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सारे लुच्चे, लफंगे और गुंडे एक ही पार्टी में जमा हो गए हैं, लेकिन अब जनता को यह बताने की जरूरत नहीं रही कि वह पार्टी कौन सी है। फतेहाबाद में बाढ़ के पानी को लेकर उन्होंने फतेहाबाद की विधायक दुड़ाराम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दुड़ाराम के द्वारा विधानसभा में मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए कहा गया था कि फतेहाबाद से बाढ़ के पानी की निकासी हो चुकी है, लेकिन आज भी कई जगहों पर बाढ़ का पानी खेतों में खड़ा है, उन्होंने कहा कि विधायक जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते।

   (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

     (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static