विज ने साधा इनेलो पर निशाना, कहा फ्लॉप रहा शो

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 05:46 PM (IST)

चंडीगढ़:कैबिनेट, खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इनेलो पर निशाना साधा है। विज ने कहा कि इनेलो का ये शो फ्लॉप रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इनेलो की बातें तो बहुत बड़ी- बड़ी थी लेकिन वे SYL पर पहुंच भी नहीं सके। विज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने SYL का फैसला हरियाणा के हक में सुनाया है। लेकिन इनेलो प्रदेश का वातावरण खराब कर रही है। विज ने अारोप लगाया कि इनेलो और अकाली दल दोनों मिले हुए हैं और हरियाणा की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static