मिशन 2024 के लिए इनेलो ने कसी कमर, 1 जून से बूथ स्तर के पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

punjabkesari.in Friday, May 26, 2023 - 08:42 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़) : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इनेलो पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की रणनीति बनाई जा रही है। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और मिशन 2024 को सफल बनाने के लोए उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए।

नफे सिंह राठी का कहना है कि इनेलो पार्टी आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने जा रही है। चुनाव के चलते इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। 1 जून से प्रदेश भर में इनेलो पार्टी बूथ लेवल के पदाधिकारियों की नियुक्ति करना शुरू कर देगी।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद बीजेपी का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा लागू किया गया परिवार पहचान पत्र लोगों के गले की फांस बना हुआ है। सरकार आए दिन जनविरोधी फैसले ले रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि इनेलो लगातार लोगों के बीच में जाकर बीजेपी की कारगुजारीयों से अवगत करा रही है। इस दौरान इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी राठी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नीरज दफ्तुआर द्वारा किए गए कथित जमीन घोटाले को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं।

             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static