आई.पी.एल. मैच पर सट्टा लगाते 2 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान किया बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 11:29 AM (IST)

अम्बाला : पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सी.आई.ए.2 के पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

महेशनगर थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले टांगरी बांध इंद्रीपुरी से आई.पी.एल. मैच पर सट्टा खेलने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास गर्ग उर्फ मुर्गा निवासी इकवाल गंज रोड अम्बाला छावनी को एक लैपटॉप, 5 मोबाइल, 01 टी.वी., 1 सैटॉप बॉक्स व 9 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर महेशनगर थाना में मामला दर्ज किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट के आदेशानुसार आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार आरोपियों का 1 दिन का रिमांड मंजूर हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static