जगबीर मलिक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान की मजबूती के लिए बनाई रणनीति

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 11:33 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): हरियाणा में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव के लिए मजबूती से आगे बढ़ने के लिए राहुल गांधी की  भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है। इसी को लेकर आज सोनीपत में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोहाना से विधायक जगबीर मलिक के नेतृत्व में एक बैठक की और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सिरे चढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की।

बता दें कि 9 प्रदेशों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर हरियाणा में कांग्रेस पार्टी मजबूती देने के लिए अलग-अलग अभियानों की शुरुआत करने जा रही है। आज सोनीपत के निजी होटल में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट हुए और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में विधायक जगबीर मलिक ने कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता की और इस अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए ड्यूटी लगाई।

इसकी जानकारी देते हुए गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण खत्म हो चुका है और अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर चुकी है। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस बैठक में सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, बड़ौदा से विधायक इंदुराज नरवाल, खरखौदा से विधायक जयवीर वाल्मीकि व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static