लाड़वा के फल उत्सव मेले में छाया जापान का मियाजाकी आम, कीमत जान आप भी रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 06:18 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : लाडवा क्षेत्र के उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 7वें तीन दिवसीय फल उत्सव मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें इस बार जापान का मियाजाकी आम सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। भारत में इसकी कीमत 70 हजार से 80 हजार रूपये प्रति किलो है। जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यही आम 2.50 लाख से 3 लाख रूपये किलो तक बिकता है।

PunjabKesari

गहरे लाल रंग और मीठे रस से भरे इस मियाजाकी आम को 'एग ऑफ द सन' के नाम से भी जाना जाता है। मियाजाकी कि खासियतों के कारण लाडवा में स्थित इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर में इसका एक पौधा भी लगाया गया है। सेंटर ने इसे भविष्य का फल मानते हुए रिसर्च शुरू कर दी है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static