छत से नीचे गिरने से जवान की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अन्य जवान धरने पर बैठे

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 04:47 PM (IST)

करनाल: जिले के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में बैरक की छत से नीचे गिरने से एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे लेकर अन्य जवान धरने पर बैठ गए। जवानों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान परेशान किया जाता है। जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। काफी देर के बाद डीआईजी अरूण नेहरा ने जवानों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।  

बता दें कि जवान की पहचान भिवानी निवासी मुकेश पुत्र मूर्ति राम के रूप में हुई। वह आई.आर.बी. में हेड कांस्टेबल के प्रमोशन के लिए लेयर कोर्स की ट्रेनिंग ले रहा था। वहीं पुलिस ने बताया कि वह रात में फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पहले कल्पना चावला मडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसी दैरान जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं अरूण नेहरा ने कहा क रात को मुकेश फोन पर बात कर रहा था। बात करते समय अचानक वह छत से नीचे  गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उन्होंने जवानों को घर पर जरूरी काम होने पर छुट्‌टी न देने के आरोप के बारे में कहा कि ऐसा नहीं है। जिस भी जवान को छुट्‌टी चाहिए होती है। उसे छुट्‌टी दी जाती है। अगर नीचे अफसर जवानों को छुट्‌टी नहीं देते है तो वो लोग हमसे आकर मिल सकते है। अबतक कोई भी जवान छुट्‌टी के संबध में मुझसे आकर नहीं मिला है। अगर किसी को छुट्टी नहीं मिलती हो तो इस सम्बन्ध में हम खुद ही जांच करेंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static