पार्टी से निकाले गए जजपा बाढड़ा हलका अध्यक्ष विजय मंदोला, जानिए कारण

punjabkesari.in Tuesday, Dec 01, 2020 - 08:10 PM (IST)

बाढड़ा (नरेन्द्र): पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जननायक जनता पार्टी के बाढड़ा हल्का अध्यक्ष विजय सांगवान मंदोला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

जजपा दादरी जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह द्वारा जारी आदेशों में बताया गया है कि बाढड़ा हलका अध्यक्ष विजय मंदोला द्वारा पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही है। जिसके कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। इसी के चलते बाढड़ा हलका अध्यक्ष विजय मंदोला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static