रेवाड़ी सुसाइड केस में नया खुलासा: 3 मासूमों के कारण गई मां की जान...मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 08:11 AM (IST)

रेवाड़ी: धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मर्डर एंड सुसाइड योगेश को केस में नया खुलासा हुआ है। युवक योगेश को उसके साथ लिव-इन में रह रही प्रिया के तीन बच्चे पसंद नहीं थे। इसलिए योगेश व प्रिया के बीच रोज झगड़े होते थे। इसलिए उसने हत्या कर दी व शव को बेड में छिपा दिया। फिर खुद नकी ने भी उसी कमरे में फंदा लगा लिया। शनिवार को अपने पिता के साथ रेवाड़ी पहुंचे महिला के बच्चों ने ही ये बातें बताई। वहीं, शव गली सड़ी हालत में था। उसे पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया है, जहां डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम च्चों की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल, सुसाइड करने वाला योगेश (26) पलवल के

नांगल ब्राह्मण का निवासी था। उसने 2017 में यूपी के अयोध्या निवासी युवती से लव मैरिज की थी। फरीदाबाद में नौकरी करता था। शादी के बाद उसके 2 बच्चे हुए। फिर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर बच्चों समेत मायके चली गई। योगेश रेवाड़ी आ गया। इसी दौरान उसकी करनाल की 3 बच्चों की मां प्रिया से जान-पहचान हो गई। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। प्रिया ने भी अपने पति को छोड़ दिया तथा तीनों बच्चों को लेकर योगेश के पास आ गई। योगेश करीब 4 माह पहले ही प्रिया के साथ धारूहेड़ा के सेक्टर 6 स्थित 3 मंजिला बिल्डिंग में किराए के कमरे में शिफ्ट हो गया। तभी से दोनों लिव इन में रह रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static