कार्यकर्त्ताओं की बदौलत आगे बढ़ रही जजपा: दिग्विजय चौटाला
punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 01:21 PM (IST)

कैथल : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला आज 9 दिसम्बर को भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली का कार्यकर्ताओं को न्यौता देने के लिए कैथल पहुंचे। कैथल के हिन्दू कन्या विद्यालय में अनिल चौधरी ने बहुत से साथियों सहित दिग्विजय चौटाला का गरम जोशी व फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जे. जे. पी. हर कार्यकर्त्ता की पार्टी है। जे.जे.पी. पार्टी आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत आगे बढ़ रही है। जननायक जनता पार्टी स्व. देवीलाल चौटाला के विचारों और नीतियों को लेकर कार्य कर रही है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्त्ताओं से निवेदन करते हुए कहा कि 9 दिसम्बर को भिवानी के मेला ग्राऊंड में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि जेजेपी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विपक्ष बौखलाहट में है। कैथल जिला प्रभारी देवेंद्र कादियान ने कहा कि पार्टी ने उनकी जो ड्यूटी लगाई है, उसे बखूबी निभाएंगे। जिले के सभी हलकों से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व युवा भिवानी रैली में। पहुंचेंगे, जो ब्लॉक कैथल को दिया गया है, उससे भी ज्यादा पहुंचेंगे।
बैठक में विधायक ईश्वर सिंह, पार्टी जिला प्रधान धूप सिंह माजरा, रणधीर चेयरमैन, प्रो. रणधीर, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, बलवान कोटड़ा व अन्य मौजूद रहे। बुढ़ापा पैंशन हर हाल में करेंगे 5100 रुपए: दिग्विजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जेजेपी और भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम बुढ़ापा पेंशन हर हाल में 5100 रुपए करेंगे। चाहे हमें इसके लिए जितना मर्जी संघर्ष करना पड़े।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)