पीएम मोदी की रोहतक रैली से दस गुना बढ़ी होगी जेजेपी की रैली - दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 10:47 PM (IST)

नरवाना(गुलशन): चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीति गर्माने लगी है। नेता एक दूसरे से ज्यादा दावा करने में जुटे है। इसी कड़ी में आज  उचाना  में जेजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोहतक के उसी मैदान पर स्व. चौ. देवीलाल की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन 22 सितंबर को जेजेपी कर रही है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की रैली हुई थी। 

उन्होंने कहा कि जेजेपी की रैली पीएम मोदी की रैली से दस गुणा बढ़ी होगी। चौटाला ने कहा कि इस रैली के बाद प्रदेश में बदलाव की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक साल से भी कम समय पार्टी को बने हुआ है। आज भाजपा के विकल्प के रूप में मतदाता जेजेपी को देख रहे है। 

भाजपा आज इस बार 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ने भी एक नारा दे दिया है कि इस बार भाजपा सत्ता से बाहर। दुष्यंत ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा सरकार से तंग है। भाजपा ने सत्ता प्राप्त के लिए लोगों को आपस में धर्म, जात के नाम पर बांटने का काम किया है। अब मतदाता इनके बहकावे में नहीं आएगा। आज बेरोजगारी प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच गया है। निरंतर आपराधिक वारदात प्रदेश में हो रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static