HaryanaTop 10 : लोकसभा चुनाव की तैयारी में JJP, आज फरीदाबाद में होगी नव संकल्प रैली, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 06:21 AM (IST)

डेस्क : जननायक जनता पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जेजेपी द्वारा सोनीपत लोकसभा की कामयाब जुलाना रैली के बाद रविवार 20 अगस्त को पृथला हलके के गांव मोहना स्थित अनाज मंडी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की बड़ी रैली होगी। जेजेपी की नव संकल्प रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बतौर मुख्य वक्ता रैली को संबोधित करेंगे। वहीं फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से जेजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग हिस्सा लेंगे।

अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास, सविता 62 किग्रा फाइनल में बनीं वर्ल्ड चैंपियन, भारत ने पहली बार जीती टीम चैंपियनशिप

अंतिम पंघाल (Amit panghal) शुक्रवार को इतिहास रचते हुए लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान(female wrestler) बन गई जिसने यहां 53 किलोवर्ग में खिताब अपने नाम किया।

स्कूटी को बचाने के चक्कर में पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, कई यात्रियों को आई चोटें

नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ रोड पर बड़ा हादसा हो गया यहां स्कूटी को बचाने के चक्कर में हरियाणा रोडवेज की बस पलट कर खड्डों जा गिरी। बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई है जिन्हें पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया है।

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, डर के साए में जीने को मजबूर व्यापारी, डॉ. सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को पत्र लिखा। उन्होंने अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर रोक लगाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूती के लागू करने की मांग की।

तीज महोत्सव में पहुंची गोल्ड मेडलिस्ट बेटी की सड़क हादसे में मौत, इसी सप्ताह लेकर आई थी Gold

पानीपत में आयोजित तीज महोत्सव में पहुंची ताइक्वांडो की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी अंजली की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा पानीपत के टोल प्लाजा के पास हुआ। अंजलि इसी सप्ताह ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लेकर आई थी। 

फिर सलाखों के पीछे होगा राम रहीम, 30 दिन की मिली पैरोल कल हो रही खत्म

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल काटकर रविवार यानि कल सुनारिया जेल लौटेगा। जेल प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अपडेट करना शुरू कर दिया है।

हिसार कोर्ट ने 9 लोगों को एक साथ सुनाई उम्रकैद की सजा, मामूली कहासुनी में की थी युवक की हत्या

मई 2018 में दर्ज सुनील मर्डर केस में आज फैसला आया है। मामले में अदालत ने 9 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। एडीजे डॉ गगनदीप विचल ने मनोज, सुरजीत, सतबीर, राजाराम सोमबीर, विकास नवीन शीनू और जग भगवान को 38500 रूपए जुर्माना लगाया है।

 

 

हरियाली तीज पर गोहाना पहुंची नैना चौटाला,बोली-महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए जेजेपी ने चलाई कई योजनाएं

हरियाली तीज के पावन पर्व पर भैंसवाल गांव से हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के दूसरे चरण में बरोदा हलके के गांव से पहुंची हजारों महिलाओं ने विधायक नैना सिंह चौटाला का भव्य स्वागत किया। 

जेजेपी ने की 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति, कैप्टन बलजीत मोर बने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी कर्नल सुखविंदर राठी...

सिख नेताओं के निशाने पर HSGMC के पदाधिकारी, हरियाणा सरकार से की जल्द चुनाव करवाने की मांग

बीते दिनों हुई HSGMC की बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों के बीच हुए बवाल को लेकर एक बार फिर कमेटी सिख नेताओं के निशाने पर है। इसी कड़ी में आज SGPC सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जत्थेदार बलदेव सिंह कायमपुरी ने प्रेसवार्ता कर इस पर कमेटी के सदस्यों पर निशाना साधा और हरियाणा सरकार से जल्द ही चुनाव करवाने की मांग की।

ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में जीते मेडल

हरियाणा के करनाल में भाखड़ा नहर में ड्रैगन बोट की तैयारी होती है, पूरे हरियाणा से खिलाड़ी करनाल में आकर तैयारी करते हैं ताकि अलग अलग टूर्नामेंट में जाकर वह हरियाणा का व भारत का नाम रोशन कर सकें। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static