LIVE-JJP की नवसंकल्प रैली : दुष्यंत बोले- BJP ने रोहतक का दिया ऑफर, हमने 5100 पेंशन करने पर सभी सीट छोड़ने की बात कही

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 03:31 PM (IST)

हिसार : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद जजपा आज हिसार में नवसंकल्प रैली कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला रैली में पहुंच गए हैं। दुष्यंत के आने पर कार्यकर्ताओं ने आया-आया सीएम आया के नारे लगाए।

PunjabKesari

दुष्यंत बोले- BJP ने रोहतक सीट का दिया ऑफर

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरे पास कई भाजपा के विधायक आते थे। वे कहते थे कि राज तो आप ही चला रहे हो। हरियाणा की जनता को जात-पात से उठाकर, आगे ले जाने का कम किया। आज महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी। हमने उनकी जात नहीं पूछी। प्रमोशन में एससी वर्ग को हिस्सेदारी दी। आज गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बन रही हैं। उसमें हर जाति का बच्चा जाकर पढ़ेगा। बच्चों के पेपर 50 किलोमीटर के अंदर करवाने का काम किया। एक-एक काम प्रयास कर पूरा किया।

उन्होंने कहा कि जब मैं नड्‌डा जी से मिलकर आया और आकर अजय चौटाला से चर्चा की कि भाजपा ये कह रही है कि जाकर रोहतक से चुनाव लड़ लो। अजय चौटाला ने मुझे कहा कि भाजपा को जाकर कह दो 5100 पेंशन कर दो, हम एक भी सीट नहीं लेंगे। मैं रात एक बजे जाकर उन्हें कहकर आया। उन्होंने कहा कि विचार करके बताते हैं। विचार ऐसे हुए कि मेरे साथ खट्‌टर और विज जी की भी कुर्सी चली गई। मैं अजय सिंह चौटाला को विश्वास दिला सकता हूं कि हम 11 महीने पहले इसी हौसले के साथ चुनाव में गए थे। 15 प्रतिशत वोट चाबी को मिले थे। आज भी कह देता हूं कि आप हमारी यूं ही जिम्मेवारी लगाते रहो। पिछली बार 10 थे, इस बार 50 से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।

PunjabKesari

दिग्विजय चौटाला बोले कि हरियाणा में नवनियुक्त सीएम नायब सैनी की वैलिडिटी मोबाइल की तरह 6 महीने की है। ये दिल्ली ये बना मुख्यमंत्री सिर्फ 6 महीने ही रहेगा। ये हरियाणा की जनता इस बात की गवाही दे रही है कि 5 साल के लिए दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।


राजनीतिक गलियारों में इस रैली की खूब चर्चा है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर दुष्यंत चौटाला आगामी रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।





विधायक अनूप धानक रैली में पहुंचे

उकलाना के विधायक अनूप धानक रैली में पहुंच गए हैं। कल दिल्ली में हुई विधायक दल की मीटिंग में भी वह शामिल थे। गठबंधन सरकार में उन्हें श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री बनाया गया था।
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static