जेजेपी अलग जगह मनाएगी ताऊ देवीलाल जयंती, बसपा नेत्री मायावती भी होंगी मौजूद

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 01:47 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): आने वाली 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस के कार्यक्रम को इनेलो कैथल में आयोजित करेगी। वहीं जेजेपी ने चौ. देवीलाल की जयंती कार्यक्रम रोहतक के महम में आयोजित करने जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए जेजेपी के नेता दिग्विजय चौटाला ने बताया कि  25 सितंबर को जजपा महम में ताऊ देवीलाल जयंती मनाएगी, समारोह में बहन मायावती शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यक्रम के बाद हरियाणा में जजपा + बसपा के पक्ष में माहौल बनेगा।

दिग्विजय ने बताया कि हरियाणा के हर गांव में कार्यक्रम को लेकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा, महम से बदलाव का कारवां शुरू होगा। प्रदेश में जजपा + बसपा की सरकार मजबूती से बनाएगी। वहीं भाजपा पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा जनता भाजपा को 75 पार नहीं बल्कि बाहर का रास्ता दिखाएगी।

चौटाला ने इनैलो, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस की हालत सबसे बुरी है हुड्डा और तंवर में ठनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीनो में कांग्रेस का विरोध कांग्रेस ने ही किया है जबकि कांग्रेस को भाजपा का विरोध करना चाहिए था। उन्होंने इनैलो से जजपा के समझौते पर कहा कि प्रकाश सिंह बादल हमारे आदरणीय हैं, लेकिन इनैलो नेता (अभय चौटाला) पहले ही समझौते को लेकर इंकार कर चुके हैं, इस मामले में क्यों समय खराब किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static