Job Alert: हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने निकाली भर्तियां, गुरुग्राम में 26,000 तक वेतन...ओमान जाने का भी मौका

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:10 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से गुरुग्राम की निजी कंपनी में ब्रेजर वेल्डर और रोबोट मशीन ऑपरेटर के 10-10 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चयन होने वालों को गुरुग्राम की निजी कंपनी में प्रति माह वेल्डर के लिए 26 हजार रुपये वेतन मिलेगा।

रोबोट मशीन ऑपरेटर के पद पर चयनित होने पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। दोनों ही पदों के लिए आईटीआई या वेल्डर ट्रेड का डिप्लोमा हो। संबंधित पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसी तरह से ओमान के निजी अस्पताल के लिए 100 पुरुष नर्स पदों के लिए दोबारा से आवेदन मांगे गए हैं। 2 वर्ष के कांट्रैक्ट पर नौकरी मिलेगी। 26 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकेंगे। पुरुष नर्स पद के लिए 22 से 45 वर्ष आयु सीमा वाले ही आवेदन कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static