गुरुग्राम में सनसनी : मालिक की हत्या कर नौकर हुआ फरार...फार्म हाउस में बेड पर मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:25 PM (IST)

सोहना (सतीश कुमार) : सोहना सदर पुलिस थाना के अधीन आने वाली निमोठ पुलिस चौकी के गांव हरचंदपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 35 वर्षीय युवक का शव फार्म हाउस के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीन ऑफ क्राइम टीम व फिगर एक्सपर्ट को बुलाया जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेजा गया।

जानकारी के अनुसार अगर हम मृतक के ड्राइवर की माने तो गुरुग्राम के घाटा गांव निवासी राहुल को वह उसकी आल्टो गाड़ी में सुबह करीब 7 बजे घाटा गांव से हरचंदपुर बस स्टैंड के समीप बने उसके फार्म हाउस पर लेकर आया था। जिसने ड्राइवर श्यामबीर को सुबह 4 बजे उसको वापस घाटा गांव उसके घर छोड़ने की बात कही थी।

राहुल का शव बैड पर खून से लथपथ हालात में मिला

जब ड्राइवर ने उसे सोमवार सुबह साढ़े चार बजे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। ड्राइवर श्यामबीर ने सोमवार को जब फार्म हाउस पर जाकर देखा तो राहुल का शव बैड पर खून से लथपथ हालात में पड़ा हुआ था। जिसने राहुल की मौत की शिकायत उसके परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। 

बता दें कि मृतक के पास उतर प्रदेश के जिला बुलंदशहर का 65 वर्षीय खेमचंद नामक नौकर काफी वर्षों से रहता था। जोकि मौके से फरार था और मृतक के ऊपर धारदार हथियार से गर्दन व शव पर वार किए हुए थे। पुलिस को मौके से शराब की खाली व भरी हुई बोतल मिली है।फिलहाल इस हत्या को लेकर अनुमान यह लगाया जा रहा है कि पहले तो नौकर व मालिक ने शराब पी है। उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई है। शराब के नशे में नौकर ने राहुल पर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की है।

हालांकि मौके पर पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है और निमोठ पुलिस चौकी ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर नौकर खेमचंद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static