Haryana Top10 : हरियाणा में हुए धान घोटाले को कवर करने वाले पत्रकार पर हमला, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 10:31 PM (IST)

हरियाणा में भारी मात्रा में धान का घोटाला सामने आया है। 2 दिनों में जांच टीम ने करीब 21600 क्विंटल धान घोटाले का खुलासा किया है। खबर छपने के बाद घोटालेबाज घबरा गए हैं। कार्रवाई के डर से कवरेज करने वाले हरियाणा के पत्रकार को आरोपियों ने निशाना बनाया है। आरोपियों ने पत्रकार पर हमला कर उसकी गाड़ी का सीसा तोड़ दिया।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बने नायब सिंह सैनी, ओपी धनखड़ को मिली नई जिम्मेदारी
हरियाणा में अगले वर्ष बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर भाजपा हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। ओपी धनखड़ की जगह अब नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बना दिया है। नायब सिंह कुरुक्षेत्र से सासंद हैं। वहीं ओम प्रकाश धनखड़ को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
हरियाणा में फिर हुआ बड़ा धान घोटाला, महज 2 मिलों की जांच में गायब मिला 21600 क्विंटल धान
शहर की दो राइस मिलों में मार्केटिंग बोर्ड की संयुक्त टीम ने जांच की थी। जिसमें लगभग 21 हजार 600 क्विंटल पीआर धान कम पाए जाने का खुलासा हुआ है। हालांकि सीए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा दिए गए आदेशों पर टीम गुहला क्षेत्र में पहुंची और अनुमान से कहीं अधिक अंतर पाए जाने पर टीम के भी होश फाख्ता हो गए।
हरियाणा के गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस, जानें कौन है योगेश कादयान?
हरियाणा के 19 साल के गैंगस्टर योगेश कादियान के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। योगेश कादियान झज्जर का रहने वाला है। वह कुछ महीने पहले ही फर्जी पासपोर्ट के जरिए यूएसए (USA) भाग गया था। योगेश शार्प शूटर है और मॉडर्न हथियार चलाने में एक्सपर्ट है।
घर का कलह बना पति-पत्नी की मौत की वजह, 4 साल का बेटा लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
जिले के जोगिंदर नगर के दंपत्ति ने पारिवारिक कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं पर तीन साल के बेटे को भी जहर दिया गया है, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का फेसबुक पेज हैक, स्टेटस पर लगाया गया आपत्तिजनक वीडियो
हरियाणा के नेताओं के फेसबुक अकाउंट्स इस वक्त हैकर्स के निशाने पर है। हैकर्स की नजर लगातार प्रदेश के बड़े नेताओं के अकाउंट पर है और उसे हैक कर पेज पर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो डाली जा रही है।
संभावित हार देख बौखलाई कांग्रेस लीडरशिप, तुष्टिकरण की कर रही राजनीतिः ओपी धनखड़
राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस की सरकार का सत्ता से जाना तय है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने राजस्थान में अपने चुनावी दौरे के दूसरे दिन नवलगढ़ और उदयपुरवाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कही।
अनुराग ढांडा ने बुधवार को गांव काकड़ोली हट्ठी में शहीद कर्ण सिंह के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। बाद में गांव उमरवास में ग्रामीण सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों बारे अवगत करवाया।
जे.पी. दलाल का बड़ा खुलासा: 2024 के चुनावों में किरण और श्रुति भी भाजपा में शामिल होना चाहती थी
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गांव बिधनोई में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में मेरे साथ किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भी भाजपा में शामिल होने वाली थी, लेकिन उन्होंने अपने कदम वापस खींच लिए और मैंने अपने कदम आगे बढ़ा दिए।
आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने एमडीयू में सीएम के सामने एक कार्यक्रम में सवाल रखें और विरोध प्रदर्शन किया।
'गब्बर' की पुलिस अफसरों को चेतावनी, बोले - आज शाम तक भेज दो जांच अधिकारियों के सस्पेंशन लेटर वरना...
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एक साल से अधिक समय से लम्बित केसों में जिन जांच अधिकारियों को निलम्बित करने के आदेश दिये गये हैं...
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)