हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन करण सिंह का निधन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 01:29 PM (IST)

चंडीगढ(धरणी)- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन श्री करण सिंह का स्वर्गवास हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। करण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।
PunjabKesari

 

मनोहर मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में लोहारू के विधायक जेपी दलाल को केबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। लोहारू विधानसभा क्षेत्र से जेपी दलाल ऐसे तीसरे विधायक थे, जिनको मंत्री पद मिला था। लोहारू क्षेत्र को पहली बार प्रदेश के मंत्रिमंडल में हीरानंद आर्य के रूप में मंत्री पद नसीब हुआ था। वे एक बार वित्त और दूसरी बार शिक्षा मंत्री बने थे।



दोनों ही बार वे देवीलाल मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने थे। हालांकि वर्ष 1999 से 2004 तक इनेलो शासन में बहादुर सिंह ने शिक्षा मंत्री के रूप हलके का प्रतिनिधित्व किया था।वह वर्तमान में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static