Kaithal : इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में दिखा आग का तांडव, करोड़ों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 08:11 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसुलपुर) : कैथल जिले के पूंडरी में पाई रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। घटना एक पहले की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अचानक शोरूम से धुआं और लपटें उठने लगीं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय शोरूम में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

PunjabKesari

देखते ही देखते लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए।आगजनी में बिल्डिंग ओनर की कार और बाईक भी जलकर राख़ हो गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static