डेरों में लूट करने वाले लुटेरों का कैथल पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 12:41 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बहादुरी का परिचय देते हुए लूट डकैती मामलों में वांछित 2 आरोपियों को कलायत क्षेत्र में मुठभेड़ के उपरांत काबू किया है। बताया जा रहा है कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम कलायत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। 

PunjabKesari

टीम को सूचना मिली कि कैथल जिले में डेरो में लूट डकैती के मामलों में वांछित 2 आरोपी जिला अम्बाला के शहजादपुर निवासी रजत व मंगल अभी खडालवा मंदिर की रेकी करने के लिए घूम रहे है। पुलिस टीम द्वारा तुरंत उनकी तलाश की गई और खडालवा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक पर फरार होने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका गाड़ी से पीछा किया गया तो मटोर बढ़सिकरी रोड पर रजबाहा के पास उनकी बाइक फिसल गई। दोनों आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। परन्तु आरोपियों ने पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग चालू रखी। पुलिस टीम द्वारा चेतावनी के रूप में 5 हवाई फायर किए जिसके बाद भी आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली एचसी हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम द्वारा उन्हे काबू करने के लिए जवाबी कार्रवाई  के दौरान आरोपियों की तरफ 4 फायर किए गए। जिसमें से दोनों आरोपियों की टांगों में एक-एक गोली लगने उपरांत दोनों आरोपी गिर पड़े तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें काबू कर लिया गया। 

आरोपियों की पहचान जिला अम्बाला के शहजादपुर निवासी रजत व मंगल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध असले बरामद हुए। आरोपी रजत के दाए पैर में तथा आरोपी मंगल के बाए पैर में गोली लगी है। आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर कुल 6 फायर किए गए। दोनों आरोपी वर्ष 2022 दौरान जिला कैथल में डेरो में लूट डकैती की 6 वारदातों में वांछित थे। इसके साथ दोनों आरोपी हरियाणा, पंजाब के अन्य जिलों में भी लूट डकैती के कई मामलों में वांछित थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static