Kaithal : होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने छापा मारकर 4 लोग लिए हिरासत में...जांच जारी

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 04:14 PM (IST)

कैथल (जयपाल) : कैथल में देर शाम पुलिस ने प्योदा रोड चुंगी के पास जींद रोड पर बने एक होटल में छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों के मामले में कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर मामले की पुष्टि की और इसके बाद होटल पर छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर मौके पर मौजूद मिला। वहीं होटल से तीन महिलाओं और एक युवक को भी हिरासत में लिया गया। महिलाओं में दो बिहार और एक पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस काम में लगाया गया था।

शहर थाना प्रभारी गीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है।शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि होटल में अनैतिक कार्य की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तीन महिलाओं व एक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है।
 
वहीं पुलिस ने इस प्रकार के कार्य करने वाले की कड़ी चेतावनी दे है कि इस प्रकार के अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुलिस की नजर लगातार ऐसे मामलों पर बनी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static