कालका भिवानी एक्सप्रेस ढाई साल बाद फिर से हुई शुरू

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 01:39 PM (IST)

पानीपत:  पानीपत से होते हुए चंडीगढ़ और भिवानी जाने के लिए एक ट्रेन का और संचालन बुधवार से शुरू हो चुका है। इससे पानीपत से भिवानी और कालका जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलने रहा है। इस ट्रेन में सफर करके यात्री कम समय में सीधा चंडीगढ़ जा सकेंगे। गाड़ी संख्या 14795 भिवानी कालका एक्सप्रेस सुबह पौने सात बजे से पानीपत पहुंचेगी और गाड़ी संख्या 14796 कालका-भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन शाम को सवा आठ बजे भिवानी की ओर जाएगी। 

पहले दिन लगभग 50 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। भिवानी जाने के लिए पानीपत रेलवे स्टेशन से काफी कम ट्रेन का संचालन किया जाता है। जिससे यात्रियों को इस ट्रेन के बंद होने से पिछले ढाई साल से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक इंद्र पाल खोसला ने कहा कि अब यात्रियों को इस ट्रेन से फिर से लाभ होगा। लगातार मांग के बाद यह ट्रेन शुरू की गई है। खोसला ने बताया कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग इस ट्रेन में पहले सफर करते थे अब फिर ऐसा ही होने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static