पानीपत में कलयुगी पुत्र ने जमीन के लिए मां को मारी गोली, लहूलुहान कर मौके से हुआ फरार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 03:00 PM (IST)

पानीपत: शहर के सिवाह गांव से दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने जमीन के लिए अपने ही मां को गोली मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

बता दें कि घायल महिला के दो लड़के और लड़कियां है। उसके बड़े कमल और पति धर्मपाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके नाम से पांच एकड़ जमीन है। महिला उसे बेटियों को भी बराबर-बराबर देना चाहती है। वहीं छोटा बेटा प्रदीप पर पूरे जमीन को अपने नाम करने के लिए मां पर दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने मां को गोली मारकर घायल कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और वह मौके से फरार हो गया। महिला घटना की सूचना अपने बड़े दामाद दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि उसके पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है।

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static