जनसंवाद में शाह की रैली को शिक्षा मंत्री ने बताया अभूतपूर्व, कहा-जनता ने दिया प्यार और समर्थन

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2023 - 01:27 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय) : चुनावों से पहले भाजपा ग्राउंड लेवल पर जनता के बीच जा रही है। सीएम मनोहर लाल के बाद शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी जन संवाद कार्यक्रम के ज़रिए जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान कवंरपाल गुर्जर जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कई गांवों में जाकर संवाद किया। वहीं संवाद के दौरान पूर्व की सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने कहा की प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आ रही समस्या का एक महीने में समाधान हो जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कवंरपाल गुर्जर ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। रविवार को सिरसा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जो रैली हुई और जनता का जो समर्थन मिला वह अभूतपूर्व है। जनता के प्यार से दिखाई दे रहा है कि जनता का सरकार के प्रति विश्वास है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में एक बयान दिया था कि बीजेपी जेजेपी गठबंधन जनता को लूटने के लिए बना है। इस सवाल पर शिक्षा मंत्री बोले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया और अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि लूटने का काम पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया, उनके घोटाले हजारों, लाखों, करोड़ तक सीमित नहीं थे। कई हजार करोड़, कई लाख करोड़ के घोटाले उनके समय में हुए हैं। हमारे समय में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि लूटने का काम किसने किया है।

शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन उनका समाधान किया जा रहा है। सरकार की नीतियों से जनता खुश है। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं होती हैं उनका समाधान किया जा रहा है। इस दौरान प्रोपर्टी आई डी  को लेकर आ रही समस्याओं पर मंत्री गुर्जर ने कहा इसका भी जल्द समाधान हो जाएगा। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे और जो भी जनसंवाद के दौरान जनता की समस्या सामने आई उसे मौके पर निपटाने का प्रयास किया।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static