कांग्रेस पर कंवरपाल गुर्जर ने साधा निशाना, बोले- पार्टी ने हमेशा ही की राष्ट्रवाद का विरोध करने की बात

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 12:21 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर यमुनानगर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं, वो किसी फाइट में नहीं है, अब जनता ही कांग्रेस को हरा देगी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही विरोध की और राष्ट्रवाद का विरोध करने की बात की है। जिसे जनता ने अच्छा नहीं समझा। चाहे बात राम मंदिर की रही हो चाहे धारा 370 समाप्त करने की बात हो। जब भी राष्ट्रवाद की बात हुई कांग्रेस ने इसका विरोध किया, इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।

भाजपा प्रत्याशियों के विरोध पर बोले कृषि मंत्री

हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि अब तक वो 100 से अधिक कार्यक्रम कर चुके हैं, किसी एक कार्यक्रम में किसी एक या दो व्यक्ति ने कोई विरोध वाली बात की ही तो इससे बाकी सारा गांव बीजेपी के समर्थन में आ जाता है। इस तरह से विरोध से बीजेपी को फायदा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस समय किसान खुश है, जब हमारी सरकार आई थी तो पॉपुलर का रेट 300 रुपए प्रति क्विंटल था। आज 18 सो रुपए प्रति क्विंटल है। प्रधानमंत्री ने किसान की आमद दोगुनी करने की बात कही थी अब 5 गुना हो चुकी है।

बीजेपी ज्वाइन करने पर बोले कंवरपाल

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि किसी समय कांग्रेस एक बड़ी पार्टी हुआ करती थी। आज उसकी कोई विचारधारा नहीं रही। उनके मुख्यमंत्री रहे लोग भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं। ऐसे में अगर कोई योग्य व्यक्ति बीजेपी ज्वाइन करना चाहता है तो हमें कोई एतराज नहीं, ऐसे लोगों का हम स्वागत करते हैं।

मंडियों के मुद्दे पर बोले कंवरपाल

वहीं हरियाणा की मंडियों में अव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंडियों में 80% अनाज आ चुका है और 50% से अधिक उठा भी लिया गया है। मौसम खराब होने के कारण कुछ अनाज भीगा है। इससे कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। अब आढ़ती को भी मौका दिया गया है कि वो अपनी ट्रांसपोर्ट लगाकर अनाज उठा सकते हैं ,हालांकि यह कार्य फूड एंड सप्लाई विभाग का है। अधिकारियों को उन्होंने आदेश दिए हैं कि किसानों को कोई दिक्कत ना आए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static