महेंद्र प्रताप ने कृष्णपाल गुर्जर साधा निशाना, बोले- इस चुनाव में नहीं चलेगी इनकी जुमलेबाजी

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 04:19 PM (IST)

पलवल (गुरूदत्त गर्ग): पलवल मालगोदाम रोड स्थित सांची ग्रीन में भाजपा नेता व पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने 36 महापंचायत कर पूर्व मंत्री व फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौ महेंद्र प्रताप सिंह को बिना शर्त समर्थन दिया। साक्षी दिल्ली में पहुंचने पर चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अबकी बार इनकी जुमलेबाजी इस चुनाव में नहीं चलेगी क्योंकि जनता उनका चुनाव लड़ रही है।

पूर्व मंत्री और फरीदाबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र प्रताप ने कहा कि आज बीजेपी प्रत्याशी निराश व हताश है। क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस के कई नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है सभी एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं कोई उनसे अलग नही है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गूर्जर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कब तक वह मोदी का दिया हुआ खाते रहेंगे। कभी जनता के बीच अपने किये हुए कार्यो पर वोट मांगकर दिखाएं। पिछले 10 वर्षों में इनकी कोई भी गारंटी पास नहीं हुई है, सब फैल हैं।

बीजेपी के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि इस तरह के नारों से जनता को यह भ्रमित कर रहे है। बंगाल में उन्होंने 200 पार का नारा दिया लेकिन 78 सीट ही आ पाई। इसी तरह से हरियाणा में एक 75 पार का नारा फैल हो गया था और 40 सीट आई। अब जनता इनके 400 पार के नारे को फेल करने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस 7 से 8 सीट जीत रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट भले ही देरी से मिली हो लेकिन जनता उनका प्रचार खुद लंबे समय से कर रही है। इस दौरान पलवल से पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने भी भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। जनहित में कोई काम नहीं किया पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता इनसे परेशान है इसलिए उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन किया है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक ईमानदारी की बदौलत कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का समर्थन कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static