हफ्ते भर में ही ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ने किया था गंदा काम (VIDEO)
punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 05:28 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): करनाल पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही सामने आए ब्लाईंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। जांच सामने आया है जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसकी पत्नी ने ही उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीती 18 जनवरी को करनाल सैक्टर चार में सड़क किनारे 35 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला था, जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और शव कपड़ों में लिपटा हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मृतक व्यक्ति की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई, जो मंगलपुर कालोनी करनाल का रहने वाला था।
पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शिनाख्त करवाई। वहीं शिनाख्ती के लिए आई एक महिला ने बताया कि मृतक नित्यानंद नाम उसका जानकार है। महिला ने पुलिस को बताया था कि नित्यानंद के घर अक्सर झगड़ा होता रहता था, जो सैक्टर-16 में रहता था। बाकी परिवार मंगल पुर कॉलोनी में रहता है। इस आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें पत्नी ने अपना गुनाह कबूला करते हुए बताया कि अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
कैथल डबल मर्डर का खुलासा : यूनिफॉर्म में हत्यारे, कातिल निकले हमउम्र नाबालिग... सच जान रह जाएंगे दंग
