सीमेंट उखड़ा, सरिये आए बाहर! 34 करोड़ के जिला परिषद भवन के निर्माण में मिली गड़बड़ी, 3 अधिकारी सस्पेंड

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 03:56 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के करनाल में करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे जिला परिषद भवन के निर्माण कार्य की जांच के दौरान कई गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। बताया जा रहा है कि भवन के पिलरों और लेंटर में सीमेंट उखड़ने से लोहे के सरिये बाहर दिखाई दे रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान खामियां मिलने पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। CM सैनी के सामने रखी गई निर्माणाधीन भवन की फोटो में भी ये गड़बड़ियां साफ दिखी। विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक्सईएन परमिंदर सिंह, एक्सईएन नारायण दत्त और जेई रमेश चंद को सस्पेंड कर दिया है।

निर्माण में गड़बड़ी सामने आने के बाद संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static