करनाल में शर्मनाक वारदात! घर में घुसकर महिला के साथ दरिंदगी...फिर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:23 AM (IST)

करनाल : हरियाणा के करनाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर में घुसा और जब वह अकेली थी, तो उसके साथ  आरोपी ने पहले गलत हरकतें और छेड़छाड़ की और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद, आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा।

उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता डर गई और उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार बुटाना पुलिस स्टेशन गया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुटाना पुलिस स्टेशन के इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static