बहन के घर आए करनाल के युवक की हत्या, खेत में मिला शव
punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 10:02 AM (IST)

कैथल: अपनी बहन के घर आए करनाल निवासी युवक का शनिवार की रात शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव ड्योढ़ खेड़ी-शेरगढ़ रोड पर कूप के समीप शव पड़ा देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके कपड़े बदले गए थे।
मृतक के जीजा ने एक दिन पूर्व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में प्यौदा रोड निवासी एक आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है। करनाल के गांव बलड़ी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मुकेश अविवाहित था। वह करनाल में बाईपास पर चिकन की दुकान चलाता था। मुकेश 13 अप्रैल को अपनी बहन अंजेश से मिलने उसके घर कैथल आया था।
शनिवार को उसका शव मिला। राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चरण सिंह ने उसके भाई की हत्या कर शव को ड्योढ़ खेड़ी गांव के खेत में फेंक दिया। सिविल लाइन थाने के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?

न्यायमूर्ति आलोक अराधे कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा दो जुलाई को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे