हरियाणा पहुंची मुंबई की आग, कंगना के पक्ष में उतरी करणी सेना

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 08:23 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): महाराष्ट्र के मुंबई में कंगना रनौत के ऑफिस को गिराने के बाद अब यहां हरियाणा के सोनीपत में करणी सेना के सदस्य कंगना रनौत के समर्थन में उतर गए हैं। करणी सेना ने प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया और कहा कि मुंबई सबकी है।

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि मुंबई किसी एक व्यक्ति की नहीं है वह सब की है और देश दुनिया से कोई भी व्यक्ति मुंबई घूमने जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की प्रणाली यह सही नहीं है और महाराष्ट्र सरकार को अब माफी मांगनी चाहिए। महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे हवाई अड्डे पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static