कवि सम्मेलन में हंस-हंसकर लोटपोट हुए श्रोता, होली का उड़ा गुलाल

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 11:07 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-7 एक्सटेंशन के कम्युनिटी सेंटर में जन सेवक क्रांति पार्टी की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए यहां कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आए कवि ने जब अपनी प्रस्तुति दी तो लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। कवि ने अपनी कविता के माध्यम से भ्रष्टाचार और अन्य जन समस्याओं पर तीखे कटाक्ष भी किए।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जन सेवक क्रांति पार्टी की वार्ड-20 से पार्षद प्रत्याशी स्वाति ग्राेवर की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वाति ग्रोवर ने बताया कि कवि सम्मेलन में मंच का संचालन हरियाणा कवि सुंदर कटारिया ने किया। इसमें कवि प्रताप फौजदार, सुनहरी लाल तुरंत, बलजीत कौर ने भी प्रस्तुति दी। जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक अंकित अलख ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का स्वागत किया। करीब दो घंटे तक चले कवि सम्मेलन में कवियों ने प्रस्तुति दी तो सभी का हंस-हंस कर पेट में दर्द हो गया। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने देश व क्षेत्र के त्वरित मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static