Haryana Top10 : गृह जनपद भिवानी में गरजे केजरीवाल, कहा -15 अक्टूबर तक बनाएंगे 2 लाख पदाधिकारी, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 05:52 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा आप में नव नियुक्त सर्कल इचांर्जों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह अरविंद केजरीवाल के गृह जनपद भिवानी के अनाज मंडी में हो रहा है। समारोह में हरियाणा आप के बड़ी संख्या में पुराने व नव नियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद हैं।

हरियाणा सरकार ने 9 IAS अधिकारियों का किया तबादला, TVSN प्रसाद को मिली अहम जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 9 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। सरकार की तरफ से जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में टीवीएसन प्रसाद, सुधीर राजपाल, सुमिता मिश्रा, राजा शेखर वांद्रु, वी उमाशंकर, विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, पंकज अग्रवाल अमनीत कुमार का नाम है।

 

 

दिलचस्प होती जा रही हरियाणा की सियासत; केजरीवाल की फ्री योजनाओं पर CM मनोहर लाल का प्रहार, ढांडा ने किया पलटवार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को अभी काफी समय है लेकिन दिन-प्रतिदिन यहां की राजनीति रोचक होती जा रही है। सियासी बयानों को लेकर प्रदेश के नेता आपस में वार पलटवार तो करते रहते हैं, लेकिन जब दो प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच जुबानी जंग होती है तो ये बेहद दिलचस्प हो जाता है।

हरियाणा भाजपा में ओपी धनखड़ ने की प्रदेश स्तरीय नियुक्तियां, अरुण यादव बने प्रदेश आईटी सेल प्रभारी

हरियाणा में बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। हरियाणा में जहां विपक्षी दल संगठन की मजबूती के लिए लगातार नियुक्तियां कर रहें हैं। 

 

 

बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला, पलवल से नई दिल्ली जा रही ट्रेन पटरी से उतरी

राजधानी दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टला है। दिल्ली के प्रगति मैदान के नजदीक एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। ट्रेन में कई लोगों के सवार होने की भी सूचना है। 

संयुक्त किसान मोर्चा 22 सितंबर को देशभर में डीसी कार्यालयों का घेराव करेगा

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को घोषणा की कि किसान पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में बाढ़ के कारण हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर 22 सितंबर को देशभर में उपायुक्तों (डीसी) के कार्यालयों का घेराव करेंगे।

देवीलाल के नाम पर उचाना के लोगों को बहकाकर वोट ले गए दुष्यंत, प्रेमलता ने डिप्टी CM पर जमकर साधा निशाना

सखी-सहेली मिलन कार्यक्रम के तहत घसो खुर्द पहुंची भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि वे यहां से 300 किलोमीटर दूर सिरसा से आकर आपको बहका कर विधायक बन प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बन गए।

 

 

गरीबों के अनाज पर डाका डाल रहे थे कर्मचारी, छापा मारने गई टीम हुई हैरान, जानिए पूरा मामला

हरियाणा के कैथल में हैफेड के एक गोदाम में सरकारी डिपो पर गरीबों के लिए भेजे जाने वाले राशन में धांधली पाई गई है। दरअसल, हैफद विभाग के कुछ आधिकारीयों की मिलीभगत जींद रोड स्थित गोदाम में रखी गेहूं के कट्टों में गड़बड़ी करने की फिराक में पानी का छिड़काव किया जा रहा था।

हरियाणा के इन 5 जिलों में डेंगू का खतरा बढ़ा, अब तक मिले है 739 मरीज, 7 लोगों ने गवाई जान

हरियाणा में डेंगू को लेकर हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां हर रोज 62 नए केस मिल रहे हैं। सूबे में 10 दिनों में 739 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब सूबे में मरीजों की संख्या 623 से बढ़कर 1362 पहुंच गई है।

नदी में सोना बेशुमार ! हरियाणा की ये नदी उगलती है Gold, सरकार हर साल देती है ठेका

‘मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती’ इन पंक्तियों को सजीव करती हैं यमुनानगर की 2 बरसाती नदियां। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं के साथ लगते पहाड़ों की गोद से निकलकर ये नदियां यमुनानगर के दादूपुर हेड पर पश्चिमी यमुना नदी में आकर मिलती हैं। 

नूंह के तावड़ू में आज से होगी चौथी और आखिरी शेरपा बैठक, डाक्यूमेंट्री के जरिए दिखाई जाएगी सरकार की उपलब्धियां

आज से नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव सराय में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में 3 सितंबर से 7 सितंबर तक होने वाली जी 20 शिखर सम्मेलन की शेरपा बैठक होनी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static