G20 से ठीक पहले धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में दिखी खालिस्तानी गतिविधि, दीवारों पर लिखा - ‘G20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं’

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 06:21 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 8 से 10 सितंबर तक G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। ऐसे में कार्यक्रम से तीन दिन पहले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए। दीवार पर लिखा कि ‘G20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं’। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर भी कुछ इस तरह के नारे देखने को मिले थे। ऐसें में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

PunjabKesari

वहीं पूरे मामले में कुरुक्षेत्र की रेलवे पुलिस द्वारा चुप्पी साधना भी सुरक्षा को लेकर बड़ा सावाल है। पुलिस बल और रेलवे के अधिकारियों द्वारा आनन-फानन में पेंटर को बुलाया गया। दीवार पर लिखे हुए नारे को मिटाया जा रहा है। इस मामले के बाद पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर गुप्तचर विभाग और IB भी पहुंची है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आगामी 8 से 10 सितंबर से दिल्ली में G20 सम्मेलन हो रहा है। ऐसे में कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तान नारे लिखे जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। ऐसे मौके पर रेलवे स्टेशन के पास यह नारे क्यों लिखे गए और इस नारे को लिखने के पीछे क्या मकसद है, फिलहाल ये जांच का विषय है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static