भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ घी शक्कर खा रहे कुलदीप बिश्नोई: दिग्विजय चौटाला

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 01:01 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में एक प्रेस वार्ता कर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने आप को मुख्यमंत्री मानते थे वो आज हलके स्तर के नेता बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई कहते थे कि मेरे बाप का अगर सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वो भूपिंदर सिंह हुड्डा है। आज वो उसी भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ घी शक्कर खा रहे है। दिग्विजय ने कहा कि मैं आदमपुर की जनता से कहूंगा जो अपने पिता का न हुआ वो आपका कैसे हो सकता है।

इस दौरान दिग्विजय ने चौटाला ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मैं अनिल विज को राय देता हूं कि उनकी रिटायरमेंट का वक़्त आ गया है।.वो रिटायरमेंट लेकर कोसली,शिमला देहरादून जैसी जगह पर जाकर आराम से रहे। क्योंकि अब वो चुनाव नहीं जीत सकते। दिग्विजय ने कहा कि अम्बाला की जनता से जाकर पूछ लो सब बता देंगे कि अनिल विज चौटाला साहब के आशीर्वाद से विधायक बनते आए है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static