विधानसभा चुनाव में टिकटों के बटवारे को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने किया बंटाधार करने का काम: सुमन शर्मा
punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 09:18 PM (IST)

हांसी(संदीप सैनी): कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा पिछले विधानसभा चुनाव में टिकटों के बटवारे को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने बंटाधार करने का काम किया। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। यदि टिकटों का सही प्रकार से बंटवारा किया जाता तो चुनाव में कांग्रेस पार्टी सरकार बना सकती थी।
उन्होंने नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन एलावादी के बारे में बोलते हुए कहा कि चुनाव में उन्हें जिताना उनकी मजबूरी थी। क्योंकि उन्हें विधायक विनोद भयाना के उम्मीदवार को चुनाव में हराया था। आज परिषद के हालात के लिए विधायक विनोद भयाना जिम्मेवार है। आज परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरेआम कमीशन का खेल खेला जा रहा है। विधायक की ओर से केवल शहर में नारियल फोड़े जा रहे हैं जबकि ये काम स्थानीय पार्षदों का है। विधायक को चाहिए कि वो शहर में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से ग्रांट लेकर आए। परंतु विधायक द्वारा एमसी को पंगु बनाकर नारियल फोड़े जा रहे हैं।
नई-नई सड़कों को तोड़कर दोबारा सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।सुमन शर्मा ने कहा कि वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात करके प्रदेश में जल्द ही खट्टर से पिंड छुड़ाओ रैली का आयोजन करवाएंगे। अबकी बार ये चुनाव बीजेपी का विदाई प्रोग्राम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा मस्त है जनता त्रस्त है और विपक्ष आपके समक्ष है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 10 की 10 लोकसभा में आम जन की समस्याओं को उजागर करने के लिए विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इसी कड़ी में 20 अगस्त को हिसार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह दावा किया है कि हांसी हल्का से भारी मात्रा में लोग इस रैली में भाग लेंगे। पं सुमन शर्मा ने कहा कि अनाज मंडी के बाहर वाले शेड से उनके नेतृत्व में 251 गाड़ी और लगभग 10 बसों का काफिला हिसार कार्यक्रम के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने 10 वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल में हांसी हल्के को जो सौगात दी थी उस स्तर की सौगात मुख्यमंत्री प्रदेश में केवल अपने विधानसभा क्षेत्र को ही देता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)